6 फरवरी 2022 को वह मनहूस दिन था, जब देश ने एक दिग्गज गायिका को हमेशा के लिए को दिया था। ‘सुरों की रानी’ के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के जाने से पूरा देश दुखी है। हालांकि, सबसे ज्यादा दुख उनके परिवार को है। हाल ही में, लता मंगेशकर की भतीजी व अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया है कि, गायिका के जाने से उनके परिवार पर क्या बीत रही है।
अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि, पद्मिनी कोल्हापुरे और लता मंगेशकर का आपस में गहरा रिश्ता है। पद्मिनी की दादी और लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर भाई-बहन थे। ऐसे में पद्मिनी, लता और आशा भोसले की रिश्ते में भतीजी हैं। हाल ही में, पद्मिनी ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर के निधन से परिवार में मची हलचल के बारे में बात की है।
(ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की लव लाइफ: महाराजा राज सिंह संग अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी, जिंदगी भर रहीं कुंवारी)
पद्मिनी ने कहा, “मृत्यु जितना कठिन सत्य या तथ्य है, हमें वास्तव में लगा कि, उन्हें कुछ नहीं होने वाला है और वह हमेशा हमारे साथ रहने वाली हैं। हम सभी हिल गए हैं।” पद्मिनी ने बताया कि, लता के जाने के बाद आशा भोसले बिखर गई हैं। उन्होंने कहा, “वह टूट गई हैं।”
पद्मिनी ने बताया कि, लता जी रियलिटी टीवी शोज से काफी प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, “जब मैं भी उनसे मिलने जाती थी, तब वह रियलिटी शोज से चिपकी रहती थीं। दुनिया में क्या चल रहा है, वह उससे अलग थीं।” पद्मिनी ने ये भी बताया कि, जब उनके बेटे प्रियांक को पहली बार पता चला था कि, लता उनकी आजी हैं, तो वह काफी हैरान हुए थे और खुश होने के साथ-साथ एक्साइटेड भी थे।
(ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)
श्रद्धा कपूर अपनी आजी लता मंगेशकर के काफी करीब थीं। उनके निधन के बाद श्रद्धा ने अपनी आजी के साथ और उनकी कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो श्रद्धा के बचपन की है, जिसमें वह लता जी के साथ पोज दे रही हैं। जबकि दो फोटोज लता जी के जवानी के दिनों की हैं। इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में अपनी आजी को याद किया।
एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं आपके साथ कीमती पलों को साझा करने के सम्मान को हमेशा संजो कर रखूंगी। मेरे सिर पर आपका हाथ, आपकी स्नेह भरी निगाहें, प्रोत्साहन के आपके प्यार भरे शब्द। आपकी सादगी, दिव्यता, उत्कृष्टता और अनुग्रह के लिए धन्यवाद। वास्तव में अब तक की सबसे महान! मैं आपको प्यार करती हूं लता आजी।”
(ये भी पढ़ें- जब लता मंगेशकर ने कभी शादी न करने और बच्चे पैदा न करने के अपने फैसले के बारे में की थी बात)
फिलहाल, लता के जाने से उनका परिवार और पूरा देश दुखी है। हालांकि, वह हमेशा करोड़ों दिलों में जिंदा रहेंगी।