बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सासू मां डेनिस जोनस (Denise Jonas) का आज यानी 13 जुलाई को 54वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी बहू प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक सेल्फी फोटो पोस्ट करके उन्हें बर्थडे विश किया है। तो आइए देखते हैं फोटो।
प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में दोनों लोग बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने फोटो पोस्ट करके अपनी सासू मां के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा जी! सदा आपकी दया और उदारता के लिए आपका धन्यवाद...मैं बेहद खुश हूं कि आप यहां हैं और हम साथ मिलकर आपका जन्मदिन मनाएंगे। लव यू सो मच।" अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ-जेठानी को शादी की पहली सालगिरह पर दी बधाई)
प्रियंका चेापड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी बेहद प्यारे अंदाज में अपनी मॉम को बर्थडे विश किया है। निक ने भी अपनी मां के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट किया है। इस तस्वीर में निक जोनस अपनी मां पर भरपूर दुलार लुटाते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए निक ने लिखा, ''लव यू मॉम, हैप्पी बर्थडे।'' (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जल्द बनने वाली हैं 'चाची', यहां देखें जेठानी सोफी टर्नर की बेबी बंप वाली तस्वीरें)
बात करें प्रियंका की सास की तो उनका पूरा नाम डेनिस मिलर जोनस (Denis Miller Jonas) है और वो पेशे से एक टीचर हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये पोस्ट देखकर पता चलता है कि सास-बहु की इस जोड़ी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और प्रियंका अपने इस परिवार के साथ बेहद खुश हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका सेटल हो चुकी हैं और वो इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देती रहती हैं। कोरोना वायरस के चलते वह इंडिया नहीं आ पा रही हैं। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)
अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में ही चल रही है। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
Loading...