बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को फैशन क्वीन कहा जाता है। उनके फैशन स्टाइल की तारीफ केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में की जाती है। प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंस सेंस का जवाब नहीं होता है, वह चाहे गाउन पहनें या फिर अपने लविंग हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) की शर्ट पहने, सभी लुक्स में वह कहर ढा देती हैं। प्रियंका के फैशन सेंस के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पति की शर्ट कैरी की हुई दिख रही हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीर।
इससे पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- महेश बाबू ने पत्नी नम्रता के बर्थडे पर लिखा प्यार भरा मैसेज, कहा- 'तुम्हारे साथ हर दिन खास होता है')
अब बात करते हैं उस पोस्ट की, जिसमें प्रियंका अपने पति निक की शर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ‘khlimahtoyibah’ के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रियंका और निक की कोलाज फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में बाएं साइड में निक व्हाइट प्रिंटेड शर्ट के साथ व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। वहीं, दाएं साइड में निक की तरह सेम शर्ट पहनी हुई प्रियंका स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं। आप फोटो में देख सकते हैं प्रियंका और निक ने सेम शर्ट को कैरी कर रखा है। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि प्रियंका ने निक की शर्ट पहन ली है। बात चाहे जो हो, प्रियंका अपने ‘हबी’ निक की शर्ट में बेहद क्लासी लग रही हैं।
वैसे, ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्रियंका को अपने पति निक के कपड़े कैरी करते हुए देखा गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर 2020 को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और पति निक की एक कोलाज तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें अपने पति निक के जैसे कपड़े पहने हुए देखा गया था। इससे साफ था कि प्रियंका ने निक के कपड़े पहने हुए थे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निक और प्रियंका ऑल व्हाइट आउटफिट में बेहद क्लासी लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, ‘कहां से ये शुरू हुआ और कहां खत्म हुआ। आपके प्यार यानी मैंने आपके कपड़े चुरा लिए निक जोनस।’ (ये भी पढ़ें- चहल और धनश्री की शादी को पूरा हुआ एक महीना, क्रिकेटर ने शेयर किया वेडिंग का अनदेखा वीडियो)
दोनों की शादी के दो साल हो गए हैं और अब प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस से बच्चा चाहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों ‘संडे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पति से 11 बच्चे चाहती हैं। ये कहते ही वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं और कहती हैं कि वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस थोड़ी संभली और सोचकर कहा था, 'शायद 11 बच्चे कुछ ज्यादा हो जाएंगे।' उन्होंने कहा था कि वह बच्चे चाहती हैं और ज्यादा से ज्यादा चाहती हैं। प्रियंका ने मजाक में ये बात कही थी। लेकिन उनके इस बयान से साफ था कि प्रियंका अब मां बनने का सपना देख रही हैं और फैमिली को आगे बढ़ाना चाहती हैं।’ (ये भी पढ़ें- मैरिज एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया शादी की अनदेखी फोटोज से मिलाकर बना ये वीडियो)
फिलहाल, प्रियंका किसी भी ड्रेस में अपने लुक्स को अमेजिंग बना देती हैं। वैसे, क्या आपने कभी अपने भाई, पापा, पति के कपड़ों को कैरी किया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
Loading...