रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर

हाल ही में, सोशल मीडिया पर हमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की एक फैमिली फोटो मिली है, जिसमें छोटे रणबीर अपने पिता ऋषि की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर थे। जब उन्होंने फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वह हर एक लड़की के सपनों के राजकुमार बन गए थे। वहीं, ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी गुड लुक्स में अपने पिता को टक्कर देते हैं। आज के समय में रणबीर ने अपने ‘चॉकलेटी’ चेहरे और किलर पर्सनैलिटी के दम पर लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। वह बेशक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। लेकिन उनका फैन बेस काफी तगड़ा है, जो उनके पल-पल की अपडेट उनके चाहने वालों को देता है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर हमें ऋषि कपूर की एक फैमिली फोटो मिली है, जिसमें उनका और उनके बेटे रणबीर का प्यारा रिश्ता साफ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

ranbir kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को पीछे छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने एक साल तक न्यूयॉर्क में अपना इलाज भी करवाया था, जहां से वह पूरी तरह ठीक होकर भारत लौटे थे। लेकिन 29 अप्रैल 2020 की रात अचानक एक्टर की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। हालांकि, आज भी उनका परिवार और फैंस अभिनेता को याद करते नजर आते हैं।

kapoor family

(ये भी पढ़ें: मां तनुजा संग काजोल के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, मम्मी की गोद में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

आइए अब आपको वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए हमें ऋषि कपूर और उनके परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर मिली है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, ऋषि कपूर अपनी लविंग वाइफ नीतू कपूर, लाडली बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो रणबीर और रिद्धिमा के बचपन की है। इसमें रणबीर अपने प्यारे पापा की गोद में बैठे हुए हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर अपना एक हाथ रखा हुआ है। दूसरी तरफ, नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा के चेहरे पर प्यार से हाथ लगाया हुआ है और वह कैमरे से दूसरी ओर देख रही हैं। लुक की बात करें तो, ऋषि कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं और नीतू कपूर गहरे नीले रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

rishi kapoor

इससे पहले, 'रेट्रो बॉलीवुड' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर हमें अभिनेता ऋषि कपूर की फैमिली की एक फोटो देखने को मिली थी। ये फोटो ऋषि कपूर और नीतू कपूर के जवानी और रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर के बचपन की थी। तस्वीर में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और रिद्धिमा ने अपने पापा को बेहद ही प्यार से हग किया हुआ है। इस तस्वीर में सभी एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, ऋषि कपूर, नीतू कपूर व रिद्धिमा व्हाइट ड्रेस में हैं और रणबीर सफेद, काले और ग्रीन कलर की टी-शर्ट में बहुत सुंदर लग रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: जब माधुरी दीक्षित के मैरिज प्रपोजल को सुरेश वाडकर ने कर दिया था रिजेक्ट, वजह कर देगी हैरान)

ऋषि कपूर ने साल 2015 में ‘मुंबई मिरर’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे रणबीर संग रिश्ते का जिक्र किया था। एक्टर ने कहा था, ‘सम्मान से बाहर आकर कहूं, तो मैं हमेशा से अपने पिता से डरता था। मैं रणबीर के बारे में नहीं जानता हूं। वो मेरा सम्मान करता है, लेकिन मैं कभी भी मेरे बेटे का दोस्त नहीं बन पाया और यह मेरी सबसे बड़ी कमी है। यह मेरे लिए एक अफसोस की बात भी है। मुझे नहीं पता कि इसमें क्या अच्छा है और क्या बुरा है। ये तो वक्त ही बताएगा। मुझे अपने पापा के साथ पीने की आदत थी, लेकिन मैंने कभी धूम्रपान नहीं किया था। इसी तरह मैं रणबीर के साथ भी पी सकता हूं, लेकिन उसने मेरे सामने कभी धूम्रपान नहीं किया है। मुझे पता है कि वह धूम्रपान करता है। मैं अपने बेटे का दोस्त नहीं बन पाया और इस बात का मुझे अफसोस भी है।’

rishi kapoor and ranbir kapoor

(ये भी पढ़ें: सुहाना खान की अनेदखी फोटो: 'रावण' के प्रीमियर के दौरान पापा शाहरुख का हाथ पकड़े आई थीं नजर)

फिलहाल, ऋषि कपूर हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनका परिवार और उनके फैंस अभिनेता को काफी याद करते हैं। तो आपको ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.