प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने फेवरेट इंडियन फूड का किया खुलासा, जानें क्या पसंद करते हैं निक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने फेवरेट इंडियन फूड का खुलासा किया है, तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने फेवरेट इंडियन फूड का किया खुलासा, जानें क्या पसंद करते हैं निक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और ​उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इस समय इंटरनेशनल स्टार हैं और इस कपल की पॉपुलैरिटी इंडिया और अमेरिका दोनों जगह जबरदस्त है। निक और प्रियंका की जोड़ी इंडिया में हो या न हो, चर्चा में हमेशा रहते हैं। एक बार फिर ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है।

दरअसल, हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में बताया है। एक मैगजीन के साथ इंटरव्यू के दौरान जब निक से पूछा गया कि उनका पसंदीदा भारतीय खाना क्या है तो उन्होंने बताया कि पनीर सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं, जब पसंदीदा स्नैक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने समोसे का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे पनीर ज्यादा पसंद है।' वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी देखा गया है कि उन्हें खाना काफी पसंद है और समय-समय पर सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

एक दूसरे को बहुत प्यार करने वाले इस जोड़े ने 1-2 दिसंबर, 2018 को हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। राल्फ लॉरेन और सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई ये जोड़ी शादी के परिधान में बहुत खूबसूरत लग रही थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का आलीशान विला किसी राजमहल से कम नहीं)   

पहले करवाचौथ पर प्रियंका के साड़ी को देखकर दीवाने हो गए थे निक 

18 अक्टूबर 2019 को, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हब्वी, निक जोनास के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया था। वह लाल रंग की साड़ी में लाल चूड़ियों, सिंदूर, बिंदी और लाल रंग की लिपस्टिक के साथ शानदार लग रही थीं। जोनास भी क्रीम कलर के कुर्ते में अच्छे लग रहे थे। जोनास देसी अवतार में भारतीय बहू को पहली बार देखकर बहुत खुश थे। निक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ खुद की तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों के साथ, उन्होंने लिखा था, “मेरी पत्नी भारतीय है। वह हिंदू है, और वह हर तरह से अविश्वसनीय है। उसने मुझे अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं, और जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम साथ में मस्ती करते हैं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!" 

लॉस एजेंलिस में हैं प्रियंका और निक 

बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही लॉस एजेंलिस में अपने घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं। अमेरिका में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में लॉकडाउन लागू है। अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और मौतों का सिलसिला जारी है। फिलहाल, लॉकडाउन में भी प्रियंका चोपड़ा और निक इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर करके अपने फैंस को हर एक्टिविटी के बारे में बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव रहते हैं। (ये भी पढ़ें: आइसोलेशन में प्रियंका चोपड़ा का ऐसे ध्यान रख रहे हैं निक जोनास, फोटो हो रही वायरल)   

कोरोना पीड़ितों के लिए डोनेट कर रहे हैं निक-प्रियंका

हाल में निक और प्रियंका ने कई भारतीय और इंटरनैशनल चैरिटी फंड में कोरोना रिलीफ के लिए डोनेट करने का भी फैसला किया है। वैसे केवल कोरोना ही नहीं इसके अलावा भी निक और प्रियंका दुनियाभर की चैरिटेबल संस्थाओं के लिए परोपकारी काम करते रहते हैं। वहीं, कोरोना के खिलाफ जंग में प्रियंका और निक ने पीएम केयर्स फंड, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, गूंज और कई चैरिटी ऑर्गनाइजेशन को डोनेट किया है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.