Nick Jonas ने बेटी Malti संग शेयर की प्यारी फोटो, फैंस बोले- 'वह बिल्कुल आपके जैसी दिखती है'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी मालती मैरी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस का कहना है कि मालती बिल्कुल अपने पिता निक के जैसी दिखती हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nick Jonas ने बेटी Malti संग शेयर की प्यारी फोटो, फैंस बोले- 'वह बिल्कुल आपके जैसी दिखती है'

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर-पति निक जोनस (Nick Jonas) जब से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के पैरेंट्स बने हैं, तब से वे उसके साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी को दिल खोलकर एंजॉय कर रहे हैं। इतने बिजी स्टार्स होने के बावजूद वे हर संडे को अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, जिसकी झलकियां वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में, निक ने अपनी बेटी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

निक जोनस ने अपनी बेटी मालती संग शेयर की प्यारी फोटो

13 जून 2023 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती मैरी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें पिता-बेटी की जोड़ी प्रकृति के बीच सड़क पर टहलती नजर आ रही है और निक प्यार से अपनी बेटी को निहार रहे हैं। इस दौरान, मालती ब्लू कलर की कॉटन ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं। वहीं, निक ब्लैक टी-शर्ट और शिमरी जैकेट में हैंडसम दिख रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में दिल का इमोटिकॉन ड्रॉप किया।

NICK JONAS

निक और मालती के एक जैसे दिखने पर फैंस का रिएक्शन

जैसे ही निक ने तस्वीर साझा की, उनके फैंस ने पिता-पुत्री की जोड़ी के एक जैसे दिखने पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "वह बिल्कुल आपकी तरह दिखती है। आप दोनों खूबसूरत इंसान हैं।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "तुम्हारी मिनी मैं! वह खूबसूरत है!!!" एक अन्य ने लिखा, '' वह आपकी कॉपी है, बहुत प्यारी है।" 

malti marie

malti marie

malti

जब मालती संग पिकनिक पर गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका और निक समय-समय पर अपनी बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उदाहरण के लिए, 28 मई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। यह उनकी लंदन ट्रिप की फोटो थी, जिसमें प्रियंका और उनकी बेटी को एक कपड़े पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि निक फल छीलते नजर आ रहे थे। इस दौरान, मालती एक बड़ी सी टोपी के साथ चेकदार फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, "रविवार पिकनिक के लिए है।" फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब बेटी मालती संग शॉपिंग पर गईं प्रियंका चोपड़ा

इससे पहले, 7 मई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। फोटोज में प्रियंका को मालती के साथ खिलौनों की शॉपिंग करते हुए देखा गया था। यह शनिवार का दिन था, जब प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। इस दौरान, प्रियंका ने ग्रीन कलर के कछुए वाले टॉय को हाथ में लिया हुआ था, जो देखने में वाकई बेहद क्यूट था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

priyanka with malti

फिलहाल, आपको निक और मालती की लेटेस्ट तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.