नीता अंबानी ने राधिका की 'अरंगेत्रम' में पहनी रेशमी साड़ी, सतलदा हार ने लुक में लगाए चार-चांद

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम सेरेमनी' के लिए नीता अंबानी ने ऑरेंज रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीता अंबानी ने राधिका की 'अरंगेत्रम' में पहनी रेशमी साड़ी, सतलदा हार ने लुक में लगाए चार-चांद

देश का सबसे अमीर परिवार, अंबानी परिवार 5 जून 2022 को अपनी 'होने वाली छोटी बहू' राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए 'अरंगेत्रम सेरेमनी' को होस्ट कर रहा है। राधिका की ये अरंगेत्रम सेरेमनी मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' के 'द ग्रैंड थिएटर' में रखी गई है। इस फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। इसी बीच नीता अंबानी का फर्स्ट लुक सामने आया है। 

radhika

जो नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि, अरंगेत्रम सेरेमनी राधिका के लिए बहुत खास है, क्योंकि वो एक क्लासिकल डांसर हैं और 5 जून को वो पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करने जा रही हैं। इसके लिए वो काफी सालों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। ऐसे में ये दिन उनके लिए बहुत खास है, जिसे उनके परिवार और अंबानी परिवार ने मिलकर और खास बना दिया है। 

radhika

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी संग आए नजर, गुलाबी कुर्ते में दादू की तरह दिखे छोटे राजकुमार)

कुछ ही समय पहले सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने नीता अंबानी के लुक की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में नीता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। राधिका के इस खास दिन पर नीता ने ऑरेंज कलर की रेशमी साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट है। इस साड़ी के साथ उन्होंने बालों से बन बनाकर और एक सिंपल बिंदी लगाकर अपने लुक को मिनिमल रखा। साड़ी के साथ उन्होंने सतलदा हार और मैचिंग झुमकी पहनी, जिससे उनके लुक में चार-चांद लग गए। आप भी देखिए उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें।

nita ambani

(ये भी पढ़ें- कोकिलाबेन अंबानी ने होने वाली 'बहू' राधिका मर्चेंट की 'अरंगेत्रम' में पहनी गुलाबी सिल्क साड़ी)

कुछ समय पहले ही, हमें राधिका की अरंगेत्रम सेरेमनी के गुलाबी रंग के निमंत्रण पत्र मिले थे, जो एक फैन पेज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए थे। ये निमत्रण पत्र अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार की तरफ से भेजे गए थे। इसके पहले पन्ने पर हम पढ़ सकते हैं, "नीता और मुकेश अंबानी, शैला और वीरेन मर्चेंट राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम के लिए आमंत्रित करते हुए बहुत खुश हैं।" निमंत्रण पत्र पर अनंत अंबानी का नाम भी देखा जा सकता है। 

ambani

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर नीता से श्लोका तक सभी ने पहनी थी बेहद महंगी ड्रेसेस, जानें कीमत)

फिलहाल, हम तो राधिका की अरंगेत्रम सेरेमनी में उनकी परफॉर्मेंस की तस्वीरों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। तो आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.